रंजिश के चलते 12वीं के छात्र पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के लभांडी बजरंग चौक पर पुरानी रंजिश में 12वीं के छात्र पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया। शनिवार रात घर लौटते समय आरोपी युवक ने छात्र को रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे पुलिस में रिपोर्ट नहीं करने की धमकी देकर फरार हो गया।

आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
रायपुर के लभांडी बजरंग चौक पर पुरानी रंजिश में 12वीं के छात्र पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया। शनिवार रात घर लौटते समय आरोपी युवक ने छात्र को रोक लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसे पुलिस में रिपोर्ट नहीं करने की धमकी देकर फरार हो गया।
तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। टीआई विनीत दुबे ने बताया कि दिनेश कुमार यादव निवासी लभांडी बजरंग चौक पर आरोपी सन्नी ने चाकू से हमला किया।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित दिनेश कुमार यादव 12वीं का छात्र है और प्राइवेट नौकरी भी करता है। वह शनिवार को काम के सिलसिले में विजयनगर की तरफ गया था। रात 11 बजे वह वापस घर लौट रहा था। उसी समय रास्ते में ब्रम्हदेव नगर हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के पास आरोपी सन्नी व उसके दोस्तों ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर उसे गालियां दी।
दिनेश ने उसका विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर आरोपी सन्नी ने चाकू निकाल लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे उसकी जांघ पर गहरा जख्म हो गया। खून से लहूलुहान होकर दिनेश जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी व उसके दोस्त पुलिस में शिकायत करने पर हत्या करने की धमकी देकर फरार हो गए।