सचिन पायलट पहुंचे रायपुर : बोले अधिवेशन में बनाएंगे 2024 के लिए रणनीति, NDA को हराने के मसले पर होगी चर्चा
रायपुर का अधिवेशन सार्थक साबित होगा। NDA को 2024 में कैसे हराएंगे उस विषय पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पढ़िए पूरी खबर…

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीतेगी। 2023 में जीत से ही 2024 की राह आसान होगी। पायलट ने यह भी कहा कि कांग्रेस का अधिवेशन हमेशा देश की राजनीति में नया मोड़ लाया है। रायपुर का अधिवेशन सार्थक साबित होगा। NDA को 2024 में कैसे को हराएंगे उस विषय पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। हमें जनता तक पहुंचना है। भाजपा की नाकामी को लोगों तक पहुंचाना है। हम लोग 24 का चुनाव सहयोगियों के साथ चुनौती देकर जीत सकते है ।
सरकारी एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग
भारत सरकार ने मन बना लिया है अपने पॉलीटिकल अपोनेंट्स को, राजनीतिक रूप से नहीं बल्कि एजेंसीज का दुरुपयोग करके हराना है। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है। जनता सब देख रही है सही समय पर जनता जवाब देगी।
हरिप्रसाद ने भाजपा पर कसा तंज
अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि जो वर्तमान में देश के हालात हैं उस पर चर्चा की जाएगी। तानाशाही और हिटलर शाही जो सरकार है उसके बारे में आगे क्या करना है, चर्चा की जाएगी। देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदलना है। पवन खेड़ा की गिरफ्तारी केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कर्नाटक के मुख्यमंत्री को मर्डर करने की बात कही थी, धमकी देने वाला व्यक्ति आराम से घूम रहा है। भारतीय जनता पार्टी में जो क्रिमिनल हैं उसको अरेस्ट करें।