सड़क हादसा : भुवनेश्वर से रायपुर आ रही तेज रफ्तार बस पलटी, 5 घायल...
ओडिशा के भुवनेश्वर से रायपुर आ रही तेज रफ्तार डॉल्फिन बस अनियंत्रित होकर बसना बोहारपार NH 53 पर पलट गई। हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉयल 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

X
Shreya GuptaCreated On: 14 July 2022 6:23 AM GMT
बसना। महासमुंद जिले में सड़क हादसे में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें से 2 लोगों को इलाज के लिए महासमुंद के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में भर्ती किया गया है। दरअसल, ओडिशा के भुवनेश्वर से रायपुर आ रही तेज रफ्तार डॉल्फिन बस अनियंत्रित होकर बसना बोहारपार NH 53 पर पलट गई। हादसे में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉयल 112 की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बस को क्रेन की मदद से उठाया गया।
Next Story