स्पोर्ट्स अथॉरिटी की समिति में शामिल हुए गुरुचरण, अब ये 9 तय करेंगे खेल पुरुस्कार
रायपुर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की सेंटर प्रभारी गीता पंत को बनाया गया अध्यक्ष। पढ़िए पूरी खबर-

X
रायपुर। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार अधिनियम 2004 में संशोधन के लिए समिति बनाई गई है। समिति में आशिक संशोधन करते हुए पुर्गठित किया जा रहा है। इस समिति में रायपुर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) की सेंटर प्रभारी गीता पंत को अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण की संचालक श्वेता सिन्हा ने आदेश पत्र जारी किया है।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के सचिव गुरुचरण सिंह होरा, उपसंचालक (वित्त) एस के चन्द्राकर, सहायक संचालक हेमंत मस्त्य्पाल समेत 8 लोगों को सदस्य बनाया गया है।
वहीं समिति में ओलम्पियन अर्जुन अवार्डी राजेंद्र प्रसाद और सहायक सेनानी पद्मश्री सबा अंजुम को भी शामिल किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है कि समिति अपना प्रतिवेदन आदेश जारी करने के एक सप्ताह के भीतर पेश करेगी।
देखिये लिस्ट :-
Next Story