Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

'महतारी न्याय रथ' : महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने महिला आयोग की पहल, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

महतारी न्याय रथ : महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी देने महिला आयोग की पहल, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'महतारी न्याय रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला आयोग की पहल पर महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों के बारे में बताते हुए उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ बनाया गया है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए रथ पूरे प्रदेश के हर जिलों में पहुंचेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, रथ में संदेशों, शॉर्ट फिल्मों और ब्रोशरों के जरिये महिलाओं को कानून के अधिकारों के बारे में जानकारी अंकित है। हर रथ में 2 अधिवक्ता होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनको सलाह देंगे। जिसके माध्यम से महिलाएं आवेदन भी कर सकती हैं उसके बाद उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जायेगा।

LED स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी फिल्म

रथ पर छत्तीसगढ़ी और हिंदी भाषा में विभिन्न कानूनों संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्में LED स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। इसके शुभारंभ के लिए बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक भी मौजूद रहेंगे। यह रथ शुरूआत में खनिज न्यास निधि प्राप्त करने वाले नौ जिलों में पहले जाएगा, फिर बाद में दूसरे जिले के भ्रमण पर जाएगा।

और पढ़ें
Next Story