International Yoga Day : मंत्री कवासी लखमा ने इस अंदाज में किया योग, देखिए तस्वीरें...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर योगा करते हुए दिखे। साथ ही लोगों को योग की उपयोगिता समझाते हुए नियमित रूप से योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

रायपुर। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती के समान है। बीमारियों से खुद को बचाने के लिए लोग तरह-तरह की कोशिशें करते हैं, अपनी दिनचर्या में कई तरह के बदलाव के साथ योग का भी सहारा लेते हैं। वहीं, कोरोना काल में तो योग की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। कोविड को मात देने में भी योग काफी मददगार साबित हुआ है।
हम सब जानते हैं कि योग हमारे जीवन के लिए जरूरी है, हर किसी को योग करना चाहिए। आज सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में योग को अपनाया गया है। आपके ये जानकर खुशी होगी कि पूरी दुनिया को योग की महत्ता का संदेश भारत ने ही दिया है। हर साल आज यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
आज के इस खास दिन में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर योगा करते हुए दिखे। साथ ही लोगों को योग की उपयोगिता समझाते हुए नियमित रूप से योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है, यह हमारे शरीर के लिए जरूरी है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।








बता दें कोरोनाकाल के बीच आज 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस है। विगत दो वर्षों से योग को लेकर कोई भव्य आयोजन नहीं हुआ है लेकिन फिर भी लोग योग को लेकर अतिउत्साहित हैं। अलग-अलग जगहों पर लोग कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए वर्चुअल तरीके से योगोत्सव मना रहे हैं।
इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी जिले के कलेक्टर, अन्य अधिकीरी से लेकर मंत्री भी योगाभ्यास करते दिखें। साथ ही वर्चुअल योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग जुटें। इन अधिकारियों और मंत्रियों ने खुद योगाभ्यास करने के साथ-साथ लोगों से नियमित रुप से योग करने की अपील भी की।