Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दो हाथियों ने किसान को बेरहमी से कुचलकर मार डाला: मवेशी खरीदकर घर लौट रहा था किसान.

किसान महेश मवेशी खरीदने के लिए ग्राम भिड़ावर गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय कलाडोंगरी और कोडेगांव के पास उसका दो हाथियों से सामना हो गया। खतरा भांपते ही किसान तेजी से दौड़ पड़ा। हाथियों ने उसे दौड़ाते हुए सूंड से पकड़ लिया और नीचे पटक दिया ... क्या है मामला, पढ़िए पूरी खबर...

दो हाथियों ने किसान को बेरहमी से कुचलकर मार डाला: मवेशी खरीदकर घर लौट रहा था किसान.
X

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मवेशी खरीदकर घर ले जा रहे एक किसान को दो हाथियों ने मार डाला। इस घटना की जानकारी जब वनकर्मी को हुई तो वह मौके पर पहुंच गई। 66 साल महेश दीपक किसान जो ग्राम कोहका का निवासी था। शनिवार को मवेशी खरीदकर घर लौट रहा था। इसी समय हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। यह घटना कोडेगांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, किसान महेश मवेशी खरीदने के लिए ग्राम भिड़ावर गया हुआ था। वहां से वापस लौटते समय कलाडोंगरी और कोडेगांव के पास उसका दो हाथियों से सामना हो गया। खतरा भांपते ही किसान तेजी से दौड़ पड़ा। हाथियों ने उसे दौड़ाते हुए सूंड से पकड़ लिया और नीचे पटक दिया। इससे घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।


लोगों ने डरकर घर के दरवाजा किया बंद

इधर किसान को कुचलने के बाद दोनों हाथी मोंगरागहन बस्ती में चले गए। हाथियों को गांव में घुसा देख लोग डरकर अपनी जान बचाकर भागे। डरकर लोगों ने अपने घर के दरवाजे-खिड़कियों को भी बंद कर लिया। गांववालों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।


और पढ़ें
Next Story