Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत, डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठ गया माँ-बाप का साया

पति-पत्नी पानी भरने कुएं पर गए थे। पढ़िए पूरी खबर-

कुएं में डूबने से पति-पत्नी की मौत, डेढ़ साल के मासूम के सिर से उठ गया माँ-बाप का साया
X

सूरजपुर। कुंए में डूबने पति-पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी पानी भरने कुएं पर गए थे। पानी भरने के दौरान पत्नी कुएं में गिर गई। उसे बचाने पति भी कुएं में कूदा और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र के तेलगांव की है। मृतको के परिजनों ने बताया कि 4 जून को सुखमेन और उसका पति कृष्णा राजवाङे कुंआ में पानी भरने गए हुए थे, जहां संभवत: सुखमेन कुएं में गिर गई, उसकी जान बचाने के लिए उसका पति कृष्णा भी कूद पड़ा। दोनों की आवाज सुनकर घर के और भी सदस्य कुएं में पहुंचे और दोनों को कुएं से बाहर निकाल कर जिन्हे अंबिकापुर जिले के मिशन अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल मृतक पति-पत्नी को अंबिकापुर अस्पताल ले जाने के कारण मर्ग अंबिकापुर मे कायम किया गया है, जिसकी सूचना आने के बाद आगे की कार्यवाही भटगांव पुलिस द्वारा की जाएगी।

मृतक पति-पत्नी की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का बच्चा भी है। वहीं दोनों की मौत से पूरा परिवार सदमे में है वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

और पढ़ें
Next Story