Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस की हिरासत में पति

पति पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने और उसकी मामी के साथ अवैध संबंध का आरोप। पढ़िए पूरी खबर-

फांसी के फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, पुलिस की हिरासत में पति
X
प्रतीकात्मक चित्र

रायपुर। राजधानी में एक विवाहित महिला की लाश फांसी के फंदे से लटकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाता था और आरोपी पति का उसकी मामी के साथ अवैध संबंध है जिसकी वजह से मृतका लम्बे समय से परेशान थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना रायपुर के सिविल लाइन थान क्षेत्र के कटोरा तालाब की है, जहां गली नंबर-2 स्थित एक घर में 35 वर्षीय पूनम सचदेवा की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है। जानकारी के मुताबिक, मृतका पूनम सचदेवा का 10 साल पहले विनोद सचदेवा से शादी हुई थी दोनों की आठ साल की एक बच्ची भी है। मृतका के भाई रवि वाधवानी ने आरोप लगाया है कि बार-बार पैसों की मांग की जाती थी। कुछ दिन पहले पुलिस थाने में इनके नाम से एफआईआर दर्ज भी किया गया है। आरोपी का उसकी मामी के साथ संबंध है, इसका सबूत भी हमारे पास है। इनको हमने पकड़ा भी था। इस बात से मृतका तंग आ गई थी। इसी बात को लेकर कल रात दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

मृतका के भाई ने बताया कि आज सुबह जब मैंने आकर देखा तो दरवाजा बंद था और मेरी बहन फांसी पर लटकती मिली। हमारी बहन ने आत्महत्या नही की बल्कि उसके उसके पति ने मारकर लटकाया है।

इस मामले में सिविल लाइन टीआई आरके मिश्रा का कहना है कि- 'पूनम सचदेवा का शव घर में फांसी पर लटका मिला है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसके पति द्वारा हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। जांच करके पंचनामा की कार्रवाई की गई है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल मृतका के पति को हिरासत में लिया गया है।'

और पढ़ें
Next Story