Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दंतेवाड़ा : भाजपा नेता समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

ट्रैक्टर सप्लाई करते भाजपा नेता गिरफ्तार, 10 सालों से कर रहा था माओवादियों को सामान सप्लाई। पढ़िए पूरी खबर-

दंतेवाड़ा : भाजपा नेता समेत 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा
X

दंतेवाड़ा। नक्सलियों को ट्रैक्टर सप्लाई करते भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत दो नक्सली मददगार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

यह घटना बारसूर थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों के ट्रैक्टर सप्लाई करते जिला उपाध्यक्ष जगत पुजारी और 5 लाख रुपए के इनामी माओवादी अजय अलामी जनमिलिशिया कमांडर के साथ एक अन्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 10 सालों से माओवादियों को सामान सप्लाई कर रहे हैं। दंतेवाड़ा पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस को और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीदें हैं।



और पढ़ें
Next Story