Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

पैसों के लिए खतरनाक खेल : 2 युवकों ने अपने ही साथी को चलती ट्रेन के सामने धकेला, युवक का पैर कटा

ट्रेन से टकराने पर युवक का बायां पैर कट गया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसके बाद युवक को तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पढ़िए पूरी खबर...

पैसों के लिए खतरनाक खेल : 2 युवकों ने अपने ही साथी को चलती ट्रेन के सामने धकेला, युवक का पैर कटा
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पटरी पर से गुजर रही ट्रेन के सामने दो युवकों ने अपने ही साथी को धकेल दिया। बताया जा रहा है कि उनके बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। ट्रेन से टकराने पर युवक का बायां पैर कट गया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसके बाद युवक को तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ईश्वर सागर ने अपने साथी राहुल साहू को खम्हारडीह के गणेश नगर पटरी पर से गुजर रही ट्रेन के सामने धकेल दिया। इस घटना में युवक का बायां पैर कट गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों ईश्वर और अशोक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी दोनो जेल में हैं।

और पढ़ें
Next Story