दो गांव के सीमांकन को लेकर विवाद : लोगों ने लगाया देव धामी करने का आरोप, गांव में तनाव का माहौल...
दो गांव के सीमांकन को लेकर पाईकपाल गांव के लोगों ने देव धामी करने का आरोप लगाया। दोनों गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। क्या है मामला पढ़िए पूरी खबर...

X
Nousheen parveenCreated On: 30 Oct 2022 12:19 PM GMT
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में रविवार को दो गांव के सीमांकन को लेकर विवाद हो गया। दोनों गांव के लोग आपस में विवाद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि टालनार गांव के लोगों ने यह आरोप लगाया था। अभी दोनों गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल दोनों गांव के लोगों को पुलिस समझाने में जुटी है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र के टालनार गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार, जगदलपुर में दो गांव के सीमांकन को लेकर पाईकपाल गांव के लोगों ने देव धामी करने का आरोप लगाया। दोनों गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस तनाव के स्थिति को देख तो अतिरिक्त बल को बुलाया गया। टीम मौके के लिए रवाना हो गई।
Next Story