BREAKING : मेकाहारा के डॉक्टर पर रेप का केस, महिला डॉक्टर ने लगाया संगीन आरोप
आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने मेकाहारा में पदस्थ एमबीबीएस पीजी डॉक्टर पर लगाया 2 साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप। पढ़िए पूरी खबर-

X
रायपुर। राजधानी के मेकाहारा के डॉक्टर द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में पदस्थ एमबीबीएस पीजी डॉक्टर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। डॉक्टर पर आरोप है कि वह पीड़िता को शादी का झांसा देकर पिछले 2 साल से शारीरिक शोषण कर रहा था।
यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है, जहां अम्बिकापुर निवासी 28 वर्षीय आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने मेकाहारा में पदस्थ एमबीबीएस पीजी डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर पिछले 2 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीडी नगर थाने में की है, जहां आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Next Story