Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ब्रेकिंग: इस धान खरीदी केंद्र के लिए नहीं मिला प्रभारी: केंद्र में अब तक लटका है ताला, शुरू ही नहीं हुई धान खरीदी

छत्तीसगढ़ में बंधवार एक दिसंबर से ही धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन महासमुंद जिले में एक खरीदी केंद्र ऐसा भी है जहां 2 दिसंबर गुरुवार तक भी ताला लटका हुआ है। जिसके कारण किसानों घंटों तक इंतजार करते खड़े रहे। इस केंद्र में क्यों लटका है ताला, पढ़िये -

ब्रेकिंग: इस धान खरीदी केंद्र के लिए नहीं मिला प्रभारी: केंद्र में अब तक लटका है ताला, शुरू ही नहीं हुई धान खरीदी
X

बसना(महासमुंद)। महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड के प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पंजीयन क्रमांक 1233 पिरदा धान खरीदी केंद्र में केंद्र प्रभारी नहीं मिलने के कारण धान खरीदी 2 दिनों से प्रभावित होते जा रही है। गुरूवार सुबह 11 बजे तक धान खरीदी केंद्र में ताला लगा रहा जिसके कीरण किसानों को घंटो तक इंतजार करते खड़े रहे। जिससे आक्रोशित किसानों में नायाब तहसीलदार पिथौरा, नोडल अधिकारी महासमुंद, सहकारी विस्तार निरीक्षण अधिकारी पिरदा शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंचकर नियमित खरीदी केंद्र प्रभारी नियुक्त कर सुचारूरूप से धान खरीदी करने का आश्वासन किसानों को दिया।

और पढ़ें
Next Story