Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ब्रेकिंग न्यूज: ओमनी कार खाई में गिरी, 7 सवारों में 2 की हालत गंभीर

अंबिकापुर से किसी परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार उदयपुर जा रहा था। सभी ओमनी कार में सवार थे, तेज रफ्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में करीब 7 लोग सवार थे जिसमें से दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। पढ़िये पूरी खबर-

ब्रेकिंग न्यूज: ओमनी कार खाई में गिरी, 7 सवारों में 2 की हालत गंभीर
X

सरगुजा। सरगुजा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में 7 लोग सवार थे। जिसमें से दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से किसी परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार उदयपुर जा रहा था। सभी ओमनी कार में सवार थे, तेज रफ्तार ओमनी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में करीब 7 लोग सवार थे जिसमें से दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। दुर्घटना अंबिकापुर-बिलासपुर रोड के सींगीटाना के पास हुई है। वहां से जा रहे लोगों ने उनकी मदद की और इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डॉयल 112 से जिला अस्पताल में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार 7 लोग एक ही परिवार के है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। देखिये वीडियो-



और पढ़ें
Next Story