बिलासपुर : हत्या के आरोपी ने गवाह को मार डाला, जेल से छूटकर की वारदात
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में आज एक हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। इसमें हत्या के आरोपी ने जेल से छूटकर गवाह की हत्या कर दी है। पढ़िए पूरी खबर-

बिलासपुर। शहर के चर्चित कुंदन सिंह ठाकुर हत्याकांड के आरोपी गणेश तिवारी ने जेल से छूटकर मामले के गवाह जितेंद्र राव की हत्या कर दी है। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी पसर गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कुछ सालों पहले बिलासपुर में कुंदन सिंह ठाकुर की हत्या कर दी गयी थी। तब का यह बहुत चर्चित मामला था। इसी मामले के आरोपी गणेश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इस मामले में पान ठेला चलाने वाले जितेंद्र राव भी गवाह थे। मामले की सुनवाई के दौरान गवाह जितेंद्र राव ने अदालत में गवाही दी थी। आरोपी गणेश तिवारी गवाह जितेंद्र राव की गवाही देने से नाराज था। वह जितेंद्र राव से बैर रखने लगा था। जैसे ही वह जेल से छूटा, उसने गवाह जितेंद्र होगी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस हत्या की घटना के बाद बिलासपुर क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया है। पुलिस ने सक्रियता बरतते हुए आरोपी गणेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।