बड़ी खबर : पूर्व आबकारी अधिकारी समुन्द्र सिंह रायपुर में गिरफ्तार, पुलिस की 5 टीमें कर रही थी तलाश
ईओडब्ल्यू और एसीबी द्वारा पंजीबद्ध मामलों में गिरफ्तारी के लिए समुन्द्र सिंह पर 10 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी। आगे पढ़िए गिरफ्तारी के बाद हुआ क्या..?

रायपुर। आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी समुन्द्र सिंह को ईओडब्ल्यू और एसीबी ने उसके बोरियाकला स्थित निवास से गिरफ्तार किया है। समुन्द्र सिंह पर 10 हजार रुपए ईनाम की घोषणा की गई थी।
ईओडब्ल्यू और एसीबी की कुल 5 टीमों ने अलग-अलग जगह पर छापा मारकर समुन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार होते ही सुमन्द्र सिंह ने तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिस पर उन्हें निजी अस्पताल मेडीशाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपको याद होगा कि समुन्द्र राम सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 13 1(b),13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम,120-बी भारतीय दंड संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से समुन्द्र राम सिंह फरार चल रहे थे। आरोपी की सूचना देने पर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ने 10000 की घोषणा की थी।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता नितिन भंसाली ने समुद्र सिंह की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर ईओडब्ल्यू और एसीबी में की थी। नितिन भंसाली द्वारा 116 पन्नों में की गई तगड़ी शिकायत पर उसके विरुद्ध जांच शुरू की गई थी।