Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बड़ी खबर : निगम-मंडलों के लिए इन नामों पर सहमति, सीएम हाउस की बैठक खत्म

दर्जन भर विधायकों को दी जाएगी निगम-मंडलों की जिम्मेदारी। पढ़िए पूरी खबर-

बड़ी खबर : निगम-मंडलों के लिए इन नामों पर सहमति, सीएम हाउस की बैठक खत्म
X

रायपुर। प्रदेश के निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर कयास अब खत्म होने जा रहे हैं। क्योंकि सीएम हाउस में चल रही बैठक खत्म हो चुकी है।

बैठक के बाद सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बैठक में दर्जन भर विधायकों को निगम-मंडलों की जिम्मेदारी देने की बात पर सहमति बनी है। सूत्रों ने दावा किया है कि विकास उपाध्याय, देवेन्द्र यादव और शैलेष पांडेय जैसे विधायकों के नाम इस सूची में शामिल है।

इसके अलावा अमितेश शुक्ल और सत्यनारायण शर्मा जैसे सीनियर कांग्रेस लीडर्स ने निगम-मंडलों में पद लेने से मना कर दिया है, ऐसी भी जानकारी मिली है।

सूत्रों ने बताया कि धनेन्द्र साहू को कैबिनेट मंत्री के दर्जे के बराबर पद देने पर भी बातचीत फाइनल कर ली गई है। रायपुर की महापौर रहीं डॉ किरणमयी नायक महत्वपूर्ण पद पर आ सकती हैं।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि पहले चरण की सूची बहुत जल्द जारी हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए इस वीडियो को देखिए-



और पढ़ें
Next Story