Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

अगवा कर महीनों तक महिला से किया रेप, पीड़िता को जबरन गौ मांस भी खिलाया, पुलिस ने दबोचा आरोपी

बिहार के सुपौल से हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां अपहरण करने के बाद महीनों तक एक महिला के साथ रेप किया गया। साथ ही महिला को जबरन गौ मांस भी खिलाए जाने का भी आरोप है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Woman raped after kidnapping Beef fed for forced conversion bihar crime news
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार (Bihar) के सुपौल (Supaul) से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पहले तो एक महिला का अपहरण (abduction of woman) कर लिया। इसके बाद महीनों तक महिला की अस्मत लूटी गई (rape of woman)। आरोप है कि इस दौरान महिला को गौ मांस (beef) खिलाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करने का भी प्रयास किया गया। ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले के सामने आने के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सुपौल के भीमपुर थाना इलाके की रहने वाली महिला के साथ ये सभी हरकतें की गईं।

वहीं शनिवार को किसी तरह अगवा महिला अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी देने में कामयाब हुई। तुरंत महिला के परिजन अन्य लोगों को साथ लेकर फारबिसगंज रेलवे स्टेशन जा पहुंचे। यहां से परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और महिला को भी बरामद कर लिया। फिलहाल परिजनों ने आरोपी को भीमपुर थाना पुलिस (Police) को सौंप दिया है। पीड़ित महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।

महिला का कहना है कि वह बीते 30 जून की शाम को अपने घर से बांसवाड़ी में शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उसे चापीन वार्ड 13 के रहने वाले मोहम्मद कलीम ने दबोच लिया। इसके बाद कलीम ने उसके मुंह व आंखों पर कपड़े की पट्टी बांध दी। फिर कलीम ने महिला को एक वाहन में पहुंचाया। फिर उसने इसी वाहन से उसे एक कमरे तक पहुंचा दिया। यहीं पर महिला की आंखों से कपड़ा हटाया गया। इसके बाद से आरोपी कलीम लगातार महिला का यौन शोषण कर रहा था। कलीम ने इस दौरान महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। धर्म परिवर्तन नहीं करने की स्थिति में जान से मार देने की धमकी भी दी गई।

वहीं महिला को शनिवार को किसी तरह मालूम हुआ कि उसको फारबिसगंज नामक जगह पर रखा गया है। इसके बाद वह किसी तरह से अपने बारे में परिजनों को जानकारी देने में कामयाब हुई। यह जानकारी कलीम को भी हो गई। तुरंत महिला को कलीम किसी अन्य स्थान पर लेकर जाने का प्रयास करने लगा। लेकिन परिजन समय रहते मौके पर पहुंच गए और आरोपी कलीम को उन लोगों ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। बाद में परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। भीमपुर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी कलीम को जेल भेजे जाने की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें
Next Story