निजी सचिव संजय यादव के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से तेजस्वी यादव के चुनावी अभियान पर लग गया ब्रेक
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के विधानसभा चुनावी अभियान पर ब्रेक लग गया है। क्योंकि उनके निजी सचिव संजय यादव कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद तेजस्वी यादव स्वयं को होम आइसोलेशन में चले गये हैं।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। याद रहे संजय यादव तेजस्वी यादव के साथ साये की तरह रहते हैं। जिसके बाद से राजद नेता तेजस्वी यादव को कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ा गया है। जानकारी है कि इसके बाद से ही तेजस्वी यादव खुद होम आइसोलेशन में चले गये हैं। जानकारी है कि इस दौरान वे किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगे। वहीं दूसरी ओर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी याद की व्यस्तता वर्तमान में बढ़ी हुई थी। लेकिन संजय यादव के संक्रमित होने के बाद उनके चुनावी अभियान थम गये हैं। वहीं बिहार में किसी भी समय विधानसभा चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। जिसको लेकर आगामी विधानसा चुनाव में टिकट पाने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग प्रतिदिन पटना स्थित लालू यादव-राबड़ी आवास पर पहुंच रहे हैं। लेकिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने स्वयं को गुरुवार से ही आइसोलेट कर लिया है व वे किसी से भी मुलाकत नहीं कर रहे है। जानकारी है कि पटना में उनके आवास पर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों को तेजस्वी यादव के होम आइसोलेशन में होने की बात बताई जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव बीमार हैं व वे किसी से भी मुलाक नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि ऐसे में विधानसभा चुनाव में टिकट पाने की इच्छुक लोग राबड़ी आवास से निराश होकर लौट रहे हैं। तेजस्वी यादव के खुद होम आइसोलेट हो जाने वी वजह से गुरुवार को ही कांग्रेस के साथ होने वाली बैठक को भी रद कर दी गई थी।
रबिया खातून ने संजय यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना
राजद नेता रबिया खातून ने भी शुक्रवार को ट्वीट कर संजय यादव को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि राजद के राजनितकार व तेजस्वी जैसे मौर्य के चाणक्य हमारे संजय यादव कोरोना संक्रमित मिले हैं। ईश्वर से प्रार्थना करती हुं कि वो जल्दी से जल्दी स्वास्थ होकर राजद का बागडोर संभाले। वहीं युवा राजद के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश यादव ने भी तेजस्वी यादव के निजी सहायक संजय यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।