Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

चम्पारण तटबंध टूटने पर बोले तेजस्वी यादव, सरकार ये बना रखे हैं भ्रष्टाचार के घर

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने चम्पारण तटबंध के टूटने पर कहा कि सरकार ने ये भ्रष्टाचार के घर बना रखे हैं। नीतीश सरकार को जब मालूम है कि इस समय बाढ़ आएगी तो पहले से इंतजाम क्यों नहीं किये गए हैं।

tejashwi yadav said after breaking the champaran embankment, the government has kept the house of corruption
X
राजद नेता तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं तेजस्वी यादव ने शुक्रवार ट्वीट कर कहा कि सरकार की सोच सकारात्मक नहीं है। प्रदेश में आए दिन तटबंधों और एप्रोच रोड की टूटने की जानकारियां मिल रही हैं। सरकार ने ये भ्रष्टाचार के घर बना कर रखे हुए हैं। जल संसाधन विभाग में बाढ़ नियंत्रण के नाम पर यह खुली लूट है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जब सरकार को पहले से पता है कि इस महीने पानी तेज आएगा, बारिश होगी और बाढ़ आएगी तो सरकार पहले से ही अलर्ट होकर इससे निपटने के इंतजाम क्यों नहीं करती है। हमेशा ये क्यों होता है कि पुल और पुलिया टूट जाती है। तटबंध टूट जाता है, सरकार कहती है हम ठीक कराएंगे। लेकिन फिर अगले साल टूट जाता है। इसलिए ये पूरी तरह से भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरा उत्तर बिहार बाढ़ की चपेट में है। लोग पूरी तरह से त्राहीमान कर रहे हैं। लोगों को खाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोई रेस्क्यू नहीं कराया गया है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अब घर से निकलकर सूबे के प्रभावित लोगों की पीड़ा जानने की मांग की है। राजद नेता ने कहा कि आपके पास तो हेलीकॉप्टर है। हेलीकॉप्टर से जाएं और बाढ़ से बिगड़े हालातों का जायजा लिजिये। देखिये कि बाढ़ से कितना बिहार डूब गया है। बिहार में लोग कितने बेहाल हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमने भी बाढ़ का दौरा किया था। बिहार में बाढ़ से हालात नाजूक होते जा रहे हैं और स्थिति बेहद बद से बदतर होती जा रही है।

और पढ़ें
Next Story