Ram Vilas Paswan: सुशील मोदी ने अंबेडकर के बाद पासवान को देश का सबसे बड़ा दलित नेता करार दिया
Ram Vilas Paswan: भाजपा नेता सुशील मोदी ने डॉ भीमराव अंबेडकर के बाद स्वर्गीय राम विलास पासवान को देश का सबसे बड़े दलित नेता करार दिया है।

Ram Vilas Paswan: बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता सुशील मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर स्वर्गीय राम विलास पासवान के यादगार कार्यों को सामने रखा है। सुशील मोदी ने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान डॉ भीमराव अंबेडकर के बाद देश में दलितों के सबसे बड़े नेता थे। सुशील मोदी ने बताया कि रामविलास पासवान जयप्रकाश नारायण 'जेपी' के बाद बिहार के ऐसे पहले नेता रहे हैं। जिन्हें मिलिट्री आनर के साथ अंतिम विदाई दी गई है।
जनार्दन घाट, पटना में दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए। pic.twitter.com/NE3MR2eYtj
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 10, 2020
भाजपा नेता सुशील मोदी ने बताया कि आज वे पटना में जनार्दन घाट 'दीगा' दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के अंतिम संस्कार में शामिल हुये। साथ इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता रामविलास पासवान अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सुशील मोदी ने बताया कि राम विलास पासवान उन दलित नेताओं में थे। जिन्होंने कभी अन्य जातियों खास कर सवर्णों के प्रति कभी विषवमन नहीं किया। वे सदा समन्वय व सर्वस्पर्शी राजनीति के हिमायती रहे हैं।
रामविलास पासवान की कीर्ति सदैव अमर रहेगी : भाजपा नेता
सुशील मोदी ने कहा कि रामविलास पासवान जिस भी विभाग के मंत्री रहे, अपनी कार्यकुशलता से उन्होंने उस विभाग को जनसरोकार से जोड़ा। पासवान का बिहार के लिए उनका जो योगदान रहा है। उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। सुशील मोदी ने कहा कि वे भले ही अब भौतिक तौर पर हमारे बीच नहीं है। मगर उनकी कीर्ति सदैव अमर रहेगी।