Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मधुबनी: अवैध संबंध के चलते महिला ने परिवार को पिलाई जहरीली चाय, देवर की मौत, अस्पताल में दो बच्चों की हालत नाजूक

बिहार के मधुबनी जिले से बड़ी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने अवैध संबंध के चलते परिवार के 6 लोगों को जहरीली चाय पिला दी। जिसकी वजह से उसके देवर की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चों की हालत अस्पताल में नाजूक बताई जाती है।

sensational incident in madhubani woman drinks poisonous tea for family due to illicit relationship
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार के मधुबनी जिला से रविवार को बड़ी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मधुबनी में एक महिला ने अवैध संबंध के चलते अपने परिवार के 6 लोगों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद महिला के देवर की मौत हो गई। बताया जाता है कि उस महिला ने अपने बच्चों पर भी तरस नहीं खाया है। महिला द्वारा परिवार के 6 लोगों जहर मिली चाय पिलाये जाने वाले लोगों में उसके बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उसके दोनों बच्चे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती हैं। वहां उसके दानों बच्चों की हालत नाजूक बताई जा रही है। साथ दोनों बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुये बताये जा रहे हैं।

दिल दहला देने वाली यह घटना मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर की बताई जाती है। सादुल्लहपुर में एक आरोपी महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने ही परिवार के 6 लोगों को चाय में मिलाकर जहर पिला दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम चंदा देवी है। बताया गया है कि आरोपी महिला चंदा देवी ने अपने देवर संतोष साह, अपनी सास और अपने तीन बेटों को चाय में मिलाकर जहर पिलाया। जानकारी के अनुसार उक्त महिला ने फिर खुद भी इस जहरीली चाय को पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही सभी पीड़ितों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में उपचार के दौरान आरोपी महिला के देवर संतोष साह की मौत हो गई। वहीं, आरोपी महिला के बेटे अभिषेक साह व प्रभात कुमार अस्पताल में जिंदगी व मौत से जंग लड़ते हुये बताये जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक उपचार के बाद आरोपी महिला चंदा देवी, उसका बड़ा बेटा व उसकी सास खतरे से बाहर बताये जाते हैं। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने इस घटना के संबंध में जांच भी शुरू कर दी है।

और पढ़ें
Next Story