Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: संबित पात्रा बोले - तेज प्रताप यादव ने रघुवंश को कहा था एक लोटा पानी, अब यही लोटा राजद का करेगा तर्पण

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा नेता संबित पात्रा ने आज बिहार की राजधानी पटना में तेजस्वी यादव व तेज प्रताप यादव को जमकर निशाने पर लिया है। संबित पात्रा ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को एक लोटा पानी बताया था। संबित पात्रा ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों में यही एक लोटा पानी राजद का तर्पण करेगा।

sambit patra said that tej pratap yadav had told raghubansh prasad singh a lot of water and now this lota will surrender to rjd
X
पटना में प्रेस वार्ता के दौरान संबित पात्रा और मंगल पाण्डेय ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।

बिहार में विधानसभा के चुनाव सिर पर हैं। इसलिये सत्ताधरी पार्टी भाजपा जमकर विपक्षी पार्टी राजद पर निशाने साध रही है। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान भाजपा नेता संबित पात्रा ने राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पर जमकर हमले बोले। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि पूर्व में राजद नेता तेज प्रताप यादव द्वारा अपनी ही पार्टी के नेता रघुवंश यादव को एक लोटा पानी तक कह दिया था। जिस पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने नाराजगी जाहिर की है। वहीं उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू को राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक लोटा पानी बताया था। पात्रा ने बताया कि तेज प्रताप यादव ने कहा था कि समुद्र में से एक लोटा पानी निकाल देने से कुछ नहीं होगा। इस पर संबित पात्रा ने कहा कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनावों में इसी एक लोटा पानी से राजद का तर्पण हो जायेगा। भाजपा नेता संबित पात्रा ने राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव पर तंज कसते हुये कहा कि लालटेन में अब ना तो तेज बचा है और ना ही प्रताप है, सिर्फ नाम ही है।



इसके अलावा आज संबित पात्रा बिहार के मुजफ्फरपुर में भी एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। संबित पात्रा ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 70 जगहों पर भाजपाइयों द्वारा प्रेस वार्ता की गई हैं। जिनके दौरान बिहार राज्य के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किये गये विकास कार्यों को लोगों के बीच बताया गया है। इस पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने बिहार भाजपा नेताओं का आभार जताया है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने पटना प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता संबित पात्रा के साथ मौजूद रहने की ट्वीट के माध्यम से पुष्टि की है। इस दौरान प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये मंगल पाण्डेय ने कांग्रेस द्वारा बिहार में विभिन्न जगहों पर किये 'बिहार क्रांति महासम्मेलनों' पर निशाना साधा। पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस की वर्चुअल रैली सिर्फ सदाकत आश्रम तक ही सिमट कर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि सूबे के लोगों को बिहार क्रांति महासम्मेलन पसंद नहीं आ रही हैं। बिहार में इससे जुड़ने वालों की संख्या बहुत कम है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार वासियों का कहना है कि बिहार में कांग्रेस राजद की पिछलग्गू है। कांग्रेस बिहार में अपना अस्तित्व बचाने के लिये राजद पीछे लगी हुई है। मंगल पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस को बिहार की जनता ने तीन दशक पूर्व ही बिहार की सत्ता से बेदखल कर दिया था। पाण्डेय ने कहा कि अब नहीं लगता कि भविष्य में कांग्रेस के हाथों में सूबे की सत्ता आयेगी।




और पढ़ें
Next Story