Bihar Assembly Elections 2020: राजद ने 42 प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, कई यादव उम्मीदवारों को इसमें मिली जगह
Bihar Assembly Elections 2020: राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' ने भी प्रथम चरण के मतदान के लिये 42 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। राजद की पहली सूची में करीब 09 यादव जाति वर्ग के प्रत्याशियों को जगह मिली है। वहीं सूची को देखकर लगता है कि इसमें सभी जाति वर्गों का ख्याल रखने की कोशिश की गई है।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण के चुनावों के तहत कल नामांकन करने का अंतिम दिन है। इसलिये करीब-करीब सभी दलों ने प्रथम चरण के लिये अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' ने भी आज प्रथम चरण के चुनाव को लेकर अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार राजद ने 42 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी की है। जानकारी है कि पहली सूची में राजद ने यादव जाति वर्ग के उम्मीदवारों को जगह दी है। इसके अलावा पहली सूची के जरिये राजद ने भी समाज के सभी जाति वर्गों को साधने की कोशिश की गई। राजद की पहली सूची में यादव, स्वर्ण, पिछड़ी और दलित सभी वर्गों के उम्मीदवारों को स्थान मिला है। पार्टी ने चकाई विधानसभा सीट से सावत्री देवित्री देवी, शाहपुर से राहुल तिवारी, शेखपुरा से विजय सम्राट, जमुई से विजय प्रकाश और बेलहर सीट से रामदेव यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
जमुई राजद की ओर से प्रत्याशियों को दी गई शुभकामनायें
जमुई राजद के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल की ओर पहली सूची जारी करने की जानकारी दी गई है। जमुई राजद ने प्रथम चरण के लिए नामित महागठबंधन समर्थित राजद के प्रत्याशी बनाए जाने पर सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही जमुई राजद ने कहा कि पार्टी की पहली सूची में शामिल सभी प्रत्याशी जमीन से जुड़े नेता हैं। जमुई राजद ने उम्मीद जताई कि ये सभी लोग गरीब युवाओं दलित अल्पसंख्यक पिछड़ों व हर क्षेत्र के समग्र विकास कें लिए वचनबद्ध रहेंगे।