बड़ी खबर: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद निधन, नरेंद्र मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज निधन हो गया है। इसकी जानकारी उनके पुत्र ने ट्वीट के जरिए दी है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज निधन हो गया है। वो कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी। बता दें कि उनके मौत की जानकारी उनके पुत्र ने ट्वीट के जरिए दी है। चिराग पासवान ने ट्विटर पर लिखा कि पापा अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।
पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 8, 2020
Miss you Papa... pic.twitter.com/Qc9wF6Jl6Z
चिराग पासवान ने पिछले सप्ताह दी थी स्वास्थ्य की जानकारी
चिराग पासवान ने पिछले सप्ताह ट्वीट करके लिखा था कि कई दिनों से मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को उनकी हालत गंभीर होने की वजह से हार्ट सर्जरी करनी पड़ी। अगर जरूरत पड़ी तो उनकी दूसरी सर्जरी भी की जा सकती है। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़ा रहने वालों का दिल से शुक्रिया।
राम विलास पासवान ने भी दी थी जानकारी
रामविलास पासवान ने कहा था कि चिराग को जब मेरी बीमारी का पता लगा तो उसने मुझे अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालांकि उस वक्त उन्होंने ये नहीं बताया था कि बीमारी क्या थी। लेकिन इसके बाद पता लगा कि उनको कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां थी। इसमें से हार्ट समस्या भी शामिल है। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने लिखा था कि अस्पताल के डॉक्टर्स अपनी पूरी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं इस खबर को सुनकर काफी दुखी हुआ हूं। इसको व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है। उनके जाने से राष्ट्र में एक खालीपन छा गया है। उनकी मौत मेरे लिए एक पर्शनल हानि की तरह है। मैंने एक मित्र खोया है।
I am saddened beyond words. There is a void in our nation that will perhaps never be filled. Shri Ram Vilas Paswan Ji's demise is a personal loss. I have lost a friend, valued colleague and someone who was extremely passionate to ensure every poor person leads a life of dignity. pic.twitter.com/2UUuPBjBrj
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2020
राजस्थान विधानसभा स्पीकर ने किया ट्वीट
राजस्थान विधानसभा स्पीकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान की आत्मा को भगवान शांति दे। साथ ही उनके परिवार और फैन्स को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।
नितिन गड़करी ने किया ट्वीट
नितिन गड़करी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गरीब, वंचित तथा शोषितों के उत्थान में पासवान जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से मैं स्तब्ध हूं। उनको मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। गरीब, वंचित तथा शोषितों के उत्थान में पासवान जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को संबल दे। ॐ शांति।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 8, 2020
राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट
राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रामविलासजी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। उनके साथ मेरी बहुत लम्बी और अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!
रामविलासजी के निधन से बिहार राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में भी बड़ी रिक्तता पैदा हो गयी है। उनके साथ मेरी बहुत लम्बी और अच्छी मित्रता थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार एवं समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शान्ति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 8, 2020
राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट
राहुल गांधी ने लिखा कि रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ।