बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को तीसरा झटका, राबड़ी देवी की भी कुर्सी जानी तय
राजद के 5 एमएलसी राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, कमरे आलम और दिलीप राय जदयू में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

राजद के लिए मंगलवार का दिन अच्छा साबित होता हुआ नहीं दिख रहा है। राजद के पांच एमएलसी जदयू में शामिल होने के साथ-साथ रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही अब राबड़ी देवी की कुर्सी जानी भी तय मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, राबड़ी देवी से विधान परिषद के विपक्ष नेता का पद छिन सकता है।
ये है कारण
बता दें कि बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता के पास 6 सीटें होनी चाहिए। लेकिन आज राजद के पांच एमएलसी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे अब विधान परिषद में राजद के पास सिर्फ तीन सीटें ही बच गई है। यही कारण है कि राबड़ी देवी को कभी भी अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है।
इन पांच एमएलसी ने दिया इस्तीफा
राजद के 5 एमएलसी जदयू में शामिल हो गए हैं। इनमें से राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, कमरे आलम और दिलीप राय शामिल है। इसके अलावा बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार वो पूर्व सांसद रामा सिंह के पार्टी में आने से नाराज थे।