Viral Video: पुष्पम प्रिया ने देखा नीतीश-लालू का एक वीडियो, बोलीं- मजा नहीं आया
प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी को नीतीश कुमार व लालू यादव का चित्रण की गई वीडियो मिली है। जिस पर पुष्पम प्रिया ने कहा कि जब भी वो जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार व राजद प्रमुख लालू यादव को देखती हैं तो उन्हें बिहार के लिये बहुत दुख होता है।

बिहार: प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी
प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के हाथ आज नीतीश कुमार व लालू यादव का चित्रण की गई वीडियो सोशल मीडिया के जरिये लगी है। जिस पर उन्होंने दोनों ही दिग्गज नेताओं राजद प्रमुख लालू यादव और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार को बिहार की र्दुदशा के लिये जिम्मेवार ठहराया है। साथ ही पुष्पम प्रिया चौधरी ने सोमवार को एक के बाद एक ट्वीट कर लालू यादव और नीतीश कुमार के खिलाफ निशानें साधे हैं। पुष्पम प्रिया ने लिखा कि बिहार की किस्मत! किसी ने मनोरंजन के लिए यह वीडियो बनकर बेहतरीन आर्टवर्क भेजा है।
लेकिन मुझे इसे देखकर बहुत ज्यादा मजा नहीं आया है। क्योंकि इसमें जिन दो नकली नेताओं का चित्रण किया गया है। उनको जब भी मैं देखती हूं मुझे बिहार के लिए बहुत दुख और अफसोस होता है। पुष्पम प्रिया ने कहा कि बीते 30 वर्षो में जब पूरा देश आर्थिक सुधारों के दौर में आगे बढ़ रहा था। बिहार लालू यादव - नीतीश कुमार और (दिल्ली के उनके दो पार्टनरों) की ठग राजनीति में फंसा रह गया। पुष्पम प्रिया ने कहा कि 15 -15 साल की तानाशाही वाले बहुमत की सरकार से बेहतरी की अपेक्षाएं होती हैं। उनसे जो न्याय और सुशासन के जुमलों पर सत्ता हथियाते हैं।
बिहार की क़िस्मत! किसी ने मनोरंजन के लिए यह बेहतरीन आर्टवर्क भेजा। लेकिन मुझे बहुत मज़ा नहीं आया। क्योंकि इसमें जिन दो नक़ली नेताओं का चित्रण किया गया है उनको जब भी मैं देखती हूँ मुझे बिहार के लिए बहुत दुख और अफ़सोस होता है। pic.twitter.com/L8SMyDD5zi
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) December 7, 2020
पुष्पम प्रिया ने आगे लिखा कि इनकी किस्मत की हवा के नरम-गरम होने के बीच यह तो तय है। भविष्य में बिहार की किस्मत इन दोनों की राजनीति की विदाई से ही बदलेगी। लेकिन फिर बिहार की किस्मत को बाबूजी - बेटाजी की राजनीति की हवा न लग जाए। पुष्पम प्रिया ने इशारों - इशारों में यह वार राजद नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ किया है।