Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच-पड़ताल करने मुंबई पहुंची पटना पुलिस

सुशांत सिंह राजपूत मामले में पटना में रिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के एक दिन बाद पटना पुलिस मुंबई पहुंच गई है। पुलिस ने सुशांत मामले में मुंबई पुलिस से सहयोग मिलने की बात कही है। मामले में आगे की जांच-पड़ताल के लिए पटना पुलिस कई दिनों तक मुंबई में ही रुक सकती है।

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के मामले में गृह मंत्रालय दे सकती है दखल, महाराष्ट्र सरकार से मांगेगी रिपोर्ट
X
सुशांत सिंह राजपूत का फाइल फोटो

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जानकारी है कि जिसके एक दिन बाद, पटना पुलिस का विशेष जांच दल अभिनेता के मुंबई आवास पहुंचा। वहां पहुंचकर पटना पुलिस ने मुंबई अभिनेता सुशांत के दोस्तों से भी मुलाकात की है। पटना पुलिस सुशांत राजपूत के सोशल मीडिया अकांउट की भी जानकारी जुटायेगी। बताया गया है कि बिहार पुलिस अभिनेत्री रिया की भी खोज कर रही है। बिहार पुलिस की टीम मामले को लेकर मुंबई पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच से भी मिल सकती है। उसके बाद पटना पुलिस की टीम द्वारा अन्य जांच एजेंसियों का भी दौरा करने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच- पड़ताल में पटना पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस पिछले करीब एक महीने में 40 लोगों के बयाय दर्ज कर चुकी है। जिनमें निर्देशक-निर्माता संजय लीला भंसाली, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, मुकेश छाबड़ा, शेखर कपूर शामिल हैं। , महेश भट्ट और फिल्म समीक्षक राजीव मसंद आदि शामिल हैं।

सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया कि जब रिया ने महसूस किया कि सुशांत के पास अब कुछ नहीं है। वह उसके लिए किसी काम का नहीं था। यह भी कि उसका बैंक बैलेंस काफी हद तक कम हो गया था, वह बीते आठ जून को सुशांत के घर से नकदी, आभूषण, उनका लैपटॉप, क्रेडिट कार्ड और पासवर्ड, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सहित बहुत सी चीजें ले आई। साथ ही सुशांत के नंबर को ब्लॉक कर दिया। सुशांत ने मेरी बेटी को फोन किया और उसे बताया कि रिया उसे फंसा सकती है। जानकारी के अनुसार केके सिंह ने अपने खराब की वजह से मुंबई पुलिस के तहत मामले को आगे बढ़ाने में असमर्थता जाहिर की। जिसकी वजह से सुशांत के पिता ने पटना में प्राथमिकी दर्ज करने का विकल्प चुना। बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत की गर्लफ्रैंड थी और मुंबई स्थित उनके फ्लैट में उनके साथ ही रहती थी।

और पढ़ें
Next Story