Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

नीतीश कुमार ने आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अन्य नेताओं ने की उनके दीर्घायु जीवन की कामना

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जन्मदिन की शुभकामनायें दी है। वहीं बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल व पार्टी नेता सुशील मोदी समेत एनडीए के विभिन्न नेताओं ने लाल कृष्ण आडवाणी के दीर्घायु जीवन की कामना है।

nitish kumar wishes lal krishna advani a happy birthday
X

सीएम नीतीश कुमार ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।

भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का 8 नवंबर को जन्मदिन है। बिहार के सीएम एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने ट्वीट कर एनडीए के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। नीतीश कुमार ने अपने संदेश में लिखा कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।



बिहार के डिप्टी सीएम एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भी ट्विटर संदेश के जरिये पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा कि हमारे पथ प्रदर्शक एवं प्रेरणाश्रोत, महान राष्ट्रवादी नेता, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री श्रद्धेय लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने भी ट्वीट के माध्यम से लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की प्रेरणा के स्रोत व हमारे मार्गदर्शक लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की अनन्त अशेष शुभकामनाएं।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा ने मंगल पाणडेय ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी हैं। मंगल पाण्डये ने अपने संदेश में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री 'परम श्रद्धेय' लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी हैं। चिराग पासवान ने अपने संदेश में लिखा कि लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक एवं भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहे एवं प्रभु आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।

और पढ़ें
Next Story