Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

नंद किशोर यादव बोले - किसानों के हित में है कृषि सुधार विधेयक पर कांग्रेस व उसके सहयोगी फैला रहे भ्रम

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी कृषि सुधार विधेयक पर भ्रम फैला रहे हैं। लेकिन वे सच को झूठला नहीं पायेंगे। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों के हित के लिये ही है। साथ ही नंद किशोर यादव ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार के किसानों के हित में भी जरूरी काम कर रही है।

nand kishore yadav said that congress and its allies are spreading confusion on the agricultural reform bill in the interest of farmers
X
नंद किशोर यादव

बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर कृषि सुधार विधेयक को लेकर भ्रम फैलाये जाने का आरोप लगाया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि झूठ हजार बार भी बोला जाने के बाद सच में तबदील नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके साथ वाले कृषि सुधार विधेयक पर चाहे जितना भ्रम फैला लें। लेकिन वे सच को कभी झूठला नहीं पायेंगे। नंद किशोर यादव ने कहा कि कृषि सुधार बिल किसानों के हित के लिए है। इससे किसानों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। किसान अपने उत्पादों को कहीं भी बेच सकेंगे। नंद किशोर यादव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस ने कभी भी किसानों का भला चाहा ही नहीं है। कांग्रेस की मंशा है कि किसान आज भी पैसे-पैसे के लिये मोहताज ही रहें। याद रहे गुरुवार को लोकसभा में किसानो से संबंधित दो बिल पारित किये गये थे। जिनके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोसी रेल महासेतु के उद्घाटन के दौरान जिक्र किया गया। पीएम मोदी ने इन्हें किसानों के हित में बताया था। वहीं कल राजद नेता तेजस्वी यादव ने विधयक को किसानों के खिलाफ करार दिया था। साथ ही बिल के खिलाफ राजद की ओर से तेजस्वी यादव ने विरोध जाहिर किया था।



प्रदेश के किसान भाइयों की समस्या का निवारण करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठ रहे: पथ निर्माण मंत्री

नंद किशोर यादव ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा प्रदेश के किसान भाइयों की समस्या का निवारण करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा कृषकों के लिए खाद खरीद पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि राज्य में खाद की कालाबाजारी रोकी जाए और किसानों को सहूलियत प्रदान की जाए।

और पढ़ें
Next Story