बिहार विधानसभा चुनाव 2020: नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में जदयू पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में जदयू पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक भाजपा व जदयू के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से की गई।

बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने मंगलवार को जदयू के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नंद किशोर यादव ने बताया कि बैठक में जदयू के पटना महानगर के अध्यक्ष, पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के सेक्टर अध्यक्ष मौजूद रहे। नंद किशोर यादव ने कहा कि बैठक में विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा और जदयू के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य के लिये चर्चा की गई। याद रहे पटना साहिब विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक भाजपा नेता नंद किशोर यादव हैं। जो बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री भी हैं। निश्चित तौर पर अबकी बार भी नंद किशोर यादव ही पटना साहिब विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।
नंद किशोर यादव ने पटना साहिब के लिए सदा कार्य करते रहने का दिया भरोसा
भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने अन्य ट्वीट के जारिये पटना साहिब विधानसभा सीट पर हो रही विकास की चर्चा पर खुशी का इजहार किया है। नंद किशोर यादव ने कहा कि पटना साहिब व बिहार के विकास की गाथा की चर्चा जन जन के जुबान पर है। नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार में हर किसी ने एनडीए सरकार को फिर से चुनने की तैयारी कर रखी है। वहीं नंद किशोर यादव ने भरोसा दिया कि पटना साहिब के समुचित विकास के लिए सदा कार्य करता रहा हूं। इसके अलावा नंद किशोर यादव ने कहा कि तमाम मीडिया चैनल्स के जरिये बिहार एवं पटना साहिब के विकास को लेकर लोगों की राय सुन कर अनुभूति होती है। इससे पहले नंद किशोर यादव ने कहा कि उन्होंने मातृभूमि की सेवा की है और प्रण करते हैं, सदैव करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने जय एनडीए नारा दिया।