Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुंगेर घटना: तेजस्वी यादव का सुशील मोदी से सवाल- किसने दी जनरल डायर बनने की अनुमति?

मुंगेर घटना: पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव व कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मुंगेर की घटना पर कड़ी निंदा जाहिर की। वहीं तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी से पूछा कि जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी?

munger incident tejashwi yadav asked sushil modi who gave permission to become general dyer
X

मुंगेर घटना: पटना में महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने मुंगेर की घटना पर कड़ी निंदा जाहिर की।

मुंगेर घटना: बिहार के मुंगेर जिले में बीते सोमवार की रात को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। उसी दौरान वहां गोलीबारी हुई। एक शख्स की घटना के दौरान मौत गई व कई लोग जख्मी बताये जाते हैं। मरने वाले के परिवार ने पुलिस द्वारा गोलीबारी करने के आरोप लगाये हैं।

तेजस्वी बोले- सरकार बनने पर मिलेगी दोषियों को सजा

मुंगेर घटना को लेकर बुधवार को पटना में महागठबंधन की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेत वार्ता को संबोधित करते हुये राजद नेता एवं महागठबंधन से सीएम पर के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मुंगेर में हुई घटना पर कड़ी निंदा जाहिर की है। तेजस्वी यादव ने बताया कि घटना के दौरान घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों को समझ नहीं आया कि पुलिस लोगों को अचानक क्यों पीटने लगी? उन्होंने कहा कि इस घटना में डबल इंजन सरकार की भूमिका है? इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हम उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से पूछना चाहते हैं कि जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? इस दौरान तेजस्वी यादव ने 10 नवंबर को सरकार बनते ही दोषियों को सख़्त सजा निश्चित करने का भी वायदा किया।

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी मुंगेर घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पर जो 73 साल में देश में कभी नही हुआ। वो भाजपा-जदयू सरकार में मुंगेर बिहार में हुआ है। जो 73 वर्ष में कभी अधर्म व पाप कभी नहीं हुआ, वो जदयू व भाजपा की सरकार ने मुंगेर बिहार में किया।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि नीतीश कुमार और भाजपा की सरपरस्ती में बिहार के दुर्गा मां के उपासकों को जानबूझकर कर निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने इतनी निर्ममतापूर्वक दुर्गा भक्तों की पिटाई की, जानवरों जैसा व्यवहार किया।

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि एक बात साफ है। भाजपा व नीतीश कुमार बाबू ने मिलकर, पुलिस के माध्यम से मां दुर्गा के भक्तों को मौत के घाट उतारा है। नीतीश व भाजपा की अधर्मी सत्ता पाप और श्राप की भागी है।

बिहार में है 'निर्दयी कुमार' व 'निर्मम मोदी' का शासन : रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मुंगेर नरसंहार के बाद ये साफ़ हो गया है। बिहार में नीतीश कुमार-सुशील मोदी का नहीं 'निर्दयी कुमार' व 'निर्मम मोदी' का शासन है। हज़ार संवेदनाओं की मौत के बाद ही ऐसी निर्लज व निष्ठुर सरकार जन्म लेती है। अब इसे अलविदा कहने का समय आ गया है।

बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई: प्रेमचंद्र मिश्रा

बिहार कांग्रेस नेता एवं एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने बताया कि महागठबंधन ने मुंगेर हिंसा के लिये नीतीश कुमार व भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही बिहार आये पीएमओ इंडिया से बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई है। संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान महागठबंधन नेताओं की ओर से हिंसा में मृतकों के प्रति मौन भी रखा गया।

और पढ़ें
Next Story