Weather Information: कोहरे की चादर में लिपटे यूपी व बिहार के कई शहर, ऐसा रहा हाल
Weather Information: यूपी और बिहार के कई शहर आज कोहरे की चादर में लिपट गये हैं। इसके साथ- साथ देश के अन्य राज्यों में भी आज कोहरा गिरा। इसके अलावा वाराणसी से एक वीडियो सामने आई है। जिसमें एक साइकिल चालक बिल्कुल ही कोहरे की चादर से अट गया है।

यूपी का वाराणसी और बिहार का पटना कोहरे की चादर में लिपटा।
यूपी व बिहार समेत विभिन्न राज्यों बीते कुछ दिनों से कोहरा लगातार गिर रहा है। वहीं आज भी देश के कई राज्यों में कोहरा गिरा। कोहरे की वजह से सड़कों पर यातायात की रफ्तार मंद पड़ गई है। दूसरी ओर उत्तराखंड में आज से दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभवाना है। जानकारी के मुताबिक आज यूपी की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर व कानपुर में आज घना कोहरा छाया हुआ है। इन शहरों में वाहनों की रफ्तार सड़कों पर मंद पड़ गई है। दृश्यता काफी कम है। हालात ये हैं कि कुछ कदम दूर ही दिखाई देना बंद हो जाता है। मौसम विभाग की जानकारी के आधार पर कोहरे का कहर अगले 14 दिसंबर तक रह सकता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: वाराणसी में आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी(दृश्यता) कम हो गई। pic.twitter.com/MgGpZhffOH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2020
बिहार के कई हिस्सों में भी हालात कुछ इस तरह के ही हैं। यहां पर सुबह उठने के साथ ही लोगों ने कोहरे के दर्शन किये। बीते दो दिनों से लोगों को यहां पर सूर्य की किरणें दिखाई नहीं पड़ी हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज भी सूर्य के दर्शन होने की संभावना ना के बराबर है। इसके अलावा कोहरे का असर रेल यातायात व फ्लाइट पर भी देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से किसान भी अपनी फसलों को लेकर चितिंत हैं। कोहरा कृषि के नियमित कार्यों को भी प्रभावित कर रहा है।
बिहार: पटना में आज सुबह घना कोहरा छाया दिखा। pic.twitter.com/KMFRlKOu3u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2020
सीएम योगी के कार्यक्रम में भी खराब मौसम ने लगाया अड़ंगा
जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी खराब मौसम के शिकार हुये हैं। जिसकी वजह से योगी का आजमगढ़ का कार्यक्रम रद्द करना पड़ गया था। सीएम योगी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने वाले थे। जिसपर 5876 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। खराब मौसम की वजह से सीएम योगी को जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर अतरौलिया के मड़ोही मदियापार में 91 किलोमीटर की इस परियोजना की समीक्षा करनी थी।