मंगल पाण्डेय का विपक्ष पर तंज, बोले- किसानों को पर्दे के पीछे से भ्रमित करने के प्रयास में जुटे विरोधी
भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों के हित में कानून लाई है। वहीं कांग्रेस नेताओं की छाती फट रही है व वे पर्दे के पीछे से किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

बिहार भाजपा नेता मंगल पाण्डेय
किसान विरोध प्रदर्शन: भाजपा और कांग्रेस बीते काफी दिनों से नये कृषि कानूनों को लेकर एक - दूसरे के खिलाफ जमकर तीखी टिप्पणियां कर रही हैं। इसको लेकर आज बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने भी ट्वीट के जरिये कांग्रेस को जमकर खरी-खरी सुनाई है। भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने लिखा कि कांग्रेस शासन काल में किसानों की स्थिति कैसी थी। यह स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है। मंगल पाण्डेय ने कहा कि आज भी कांग्रेस की नाप तो नीति बदली है और ना ही नीयत बदली है। यहीं वजह है कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कृषि सुधार कानून बनाया है। तो कांग्रेस के नेताओं की छाती फटी जा रही है। इसके अलावा कांग्रेस के नेता पर्दे के पीछे से किसानों को भ्रमित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने कहा कि किसानों को आंदोलन के लिए उकसाने की आड़ में राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र व चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है। कांग्रेस ने कभी भी देश के किसानों के हित में कोई भी कार्य नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांगेस किसानों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के रूप में करती रही है।
कांग्रेस शासन काल में किसानों की स्थिति कैसी थी, यह किसी से छिपी हुई नहीं है। आज कांग्रेस की न तो नीति बदली है, न ही नीयत । यहीं वजह है कि जब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कृषि सुधार कानून बनाया,
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) December 2, 2020
बिहार में बीते 24 घंटों में 636 मरीज स्वस्थ हुये: मंगल पाण्डेय
बिहार स्वास्थ्य मंत्री ने अन्य ट्वीट के जरिये सूबे में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर भी जानकरी दी। मंगल पाण्डेय ने बताया कि बिहार में बीते 24 घंटों में 636 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुये है। उन्होंने बताया कि बिहार में अब कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 30 हजार 001 पर पहुंच गया है। इसके अलावा बिहार में कोरोना का रिकवरी दर 97.14 प्रतिशत है। इस समय राज्य में कुल एक्टिव मरीज 5 हजार 502 हैं।