मंगल पाण्डेय बोले 'मुंह पर समाजवाद व बगल में घोटाले' लालटेन वालों का खेल, कांग्रेस भी देती है साथ
Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि 'मुंह पर समाजवाद और बगल में घोटाले' लालटेन वालों का खेल है। मंगल पाण्डेय ने इनके गोरख धंधे में कांग्रेस की भागीदारी भी बताई है।

बिहार में विधानसभा चुनावों की हलचल के बीच अजब-गजब व्यंग बाण सियासी दलों द्वारा छोड़े जा रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने विपक्षी पार्टियों राजद और कांग्रेस को निशाने पर लिया है। मंगल पाण्डेय ने कहा कि राजद पार्टी के नेताओं के 'मुंह पर समाजवाद और बगल में घोटाले' वाला सिद्धांत है। मंगल पाण्डेय ने बताया कि राजद ने अपने शासन में सिर्फ भ्रष्टाचार, अपराध और घोटालों के काम संभाले हैं। वहीं मंगल पाण्डेय ने कहा कि राजद एवं लालटेन वालों के हर गोरख धंधे में कांग्रेस की भागीदार रही है।
एनडीए सरकार अनुसूचित जातियों के विकास के लिए है प्रयत्नशील : मंगल पाण्डेय
मंगल पाण्डेय ने अन्य ट्वीट के माध्यम से बताया कि बिहार की एनडीए सरकार अनुसूचित जातियों के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। मंगल पाण्डेय ने कहा कि एनडीए सरकार के राज में बिहार में अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाओं के संचालन से अनुसूचित जनजातियों का सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक विकास हुआ। वहीं मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार हर वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति का विकास कर रही है। मंगल पाण्डेय ने बताया कि बिहार में पूर्व की सरकारों में अनुसूचित जातियों के विकास के लिए सिर्फ 40.48 करोड़ रुपये का बजट होता था। मंगल पाण्डेय ने कहा कि लेकिन अब सूबे में एनडीए सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के विकास के लिए बजट को बढ़ाकर 1700.05 कारोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा ट्वीट के माध्यम से मंगल पाण्डेय ने महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्ध भारतीय राजनेता एवं 'भारत रत्न' से सम्मानित पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर सादर नमन किया।