Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: मंगल पाण्डेय ने राजद को कोरोना से ज्यादा खतरनाक व विकास का लॉकडाउन करनी वाली बताया

बिहार भाजपा नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने राजद को कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक करार दिया है। साथ ही राजद को बिहार के विकास कार्य का लॉकडाउन कर देने वाला बताया है।

mangal pandey described rjd as more dangerous than corona and lockdown of development
X
मंगल पाण्डेय

बिहार में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे सियासी दल एक दूसरे पर लगातार तीखी टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता मंगल पाण्डेय ने ट्वीट कर विपक्षी पार्टी राजद को घेरा है। मंगल पाण्डेय ने लालू यादव की पार्टी राजद को कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक करार दिया है। भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार में राजद विकास विरोधी संक्रमण फैलाता है। वहीं मंगल पाण्डेय ने कहा कि राजद बिहार में विकास पर पूरी तहर से ही लॉकडाउन लगा देता है।



भाजपा नेता मंगल पाण्डेय ने बीते दिन राजद प्रमुख लालू यादव को निशाने पर लिया था। उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव पर सामाजिक न्याय को चोला ओढ़कर बिहार को ठगने और बेड़ागर्क किये जाने का आरोप लगाया। इसके अलावा पाण्डेय ने लालू यादव पर दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को झूठे सपने दिखाकर बिहार में 15 वर्षों तक राज किये जाने का आरोप भी लगाया। मंगल पाण्डेय ने कहा कि लालू यादव अपने राज के दौरान अपनी जाति-बिरादरी वाले लोगों का भी शोषण करने से नहीं चूके थे।

मंगल पाण्डेय ने बताया कि इस बात का खुलासा उनके समधी चंद्रिका राय ने खुद किया है। जो वर्तमान ने इनके शोषण से तंग आकर सत्ताधारी पार्टी जदयू में शामिल हो गये हैं। मंगल पाण्डेय ने राय के हवाले से कहा कि लालू यादव ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का ही आर्थिक विकास किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव व उनके परिवारिक लोगों ने सामाजिक न्याय के नाम पर सिर्फ सूबे की जनता को झांसे में लेने का काम किया है। वहीं मंगल पाण्डेय ने कहा कि अब बिहार में राजद की दूसरी पीढ़ी जनता को बेरोजगारी व आर्थिक न्याय के नाम पर झूठे तथ्य पेश कर छलने के प्रयास में जुटी है। मंगल पाण्डेय ने कहा कि बिहार की जनता इनकी सभी सियासी चालों को समझ गई है व अब इनके झांसे में नहीं आयेगी।

और पढ़ें
Next Story