Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू ने पार्टी से निलंबित किये 15 नेता
Bihar Assembly Elections 2020: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के 15 नेताओं को निलंबित कर दिया है। जानकारी है कि सभी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिये निलंबित किया गया है।

वशिष्ठ नारायण सिंह
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से ऐन पहले जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) ने पार्टी के 15 नेताओं को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार इसमें जदयू के एक वर्तमान विधायक ददन सिंह यादव, दो पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायक शामिल हैं। इन सभी पार्टी के नेताओं के खिलाफ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने कार्रवाई की है। बताया जाता है कि इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इन सभी नेताओं को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी से 6 वर्षों के लिये पार्टी से निलंबित किया है।
जदयू से निलंबित होने वाले नेताओं में एक वर्तमान विधायक भी है शामिल
जदयू से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं में ये लोग शामिल लोग हैं। विस्तार से देखें-
1. ददन सिंह यादव, वर्तमान विधायक
2. रामेश्वर पासवान, पूर्व मंत्री
3. भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री
4. रणविजय सिंह, पूर्व विधायक
5. सुमित कुमार सिंह, पूर्व विधायक
6. कंचन कुमारी गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
7. प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग
8. अरुण कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष युवा जदयू
9. तजम्मुल खां, पूर्व संयोजक, जिला जदयू औरंगाबाद
10. अमरेश चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहतास
11. शिवशंकर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष जमुई
12. सिंधु पासवान, पूर्व प्रत्याशी (2015)
13. करतार सिंह यादव, कार्यकर्ता
14. डॉ. राकेश रंजन, विधानसभा प्रभारी
15. मुंगेरी पासवान, कार्यकर्ता
Bihar: Janata Dal (United) expels 15 of its leaders including an MLA, former MLAs, and former ministers from the party for their involvement in anti-party activities. pic.twitter.com/eB01YnYKyA
— ANI (@ANI) October 13, 2020