Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कोरोना, बाढ़ के बीच बिहार में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता तत्परता से जतना की सेवा में लगा : जेपी नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार में बाढ़ और कोरोना महामारी से निपटने की तैयारियों को लेकर कहा कि सूबे में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जी जान जुटाए हुए है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिगड़े हालातों के बीच पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और हर कार्यकर्ता बिहार की जनता की सेवा में तत्परता के साथ लगा है।

in the midst of floods in corona every bjp worker in bihar was ready to serve jatna jp nadda
X
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की वर्चुअल बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बिहार में बाढ़ और कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

वर्चुअल बैठक में जेपी नड्डा के साथ बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय समेत तामम भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों ने भागीदारी की। वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारिकयो को संबोधित करते हुए जीपी नड्डा ने बताया कि कोरोना महामारी और बाढ़ काल में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बिहार की जनता की सेवा में तत्परता के साथ लगा हुआ है।

बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने भी शुक्रवार को ट्वीव के माध्यम से बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के साथ प्रदेश पदाधिकारी एवं कोर टीम की बैठक में शामिल हुआ। मंगल पांडेय ने वर्चुअल बैठक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

बिहार में गुरुवार को भी 1625 व पटना में 306 नए संक्रमितों की पहचान की गई। राज्य में कुल मरीज 31691 हो गई। पिछले 24 घंटे में 1083 संक्रमित कोरोना काे मात देने में सफल रहे हैं। कुछ ठीक होने वाले 20959 हो गए। अभी राज्य की रिकवरी दर 66.14 फीसदी है। राज्य में कोरोना से 6 और लोगों की जान चली गई। गया जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन बिंदी यादव की पीएमसीएच में कोरोना से मौत हो गई। उनकी पत्नी मनोरमा देवी विधान पार्षद हैं।

बिहार में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। सूबे में 10 जिलों में साढ़े सात लाख लोग इस समय बाढ़ से प्रभावित हैं। गंडक व कोसी सहित तमाम नदियों के जल-स्‍तर में लगातार वृद्धि होने की वजह से बाढ़ के हालात गंभीर हो गए हैं। लोग नीचे स्थानों से ऊंची जगहों की ओर पलायन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए दीपक सिंह नाम के व्यक्ति ने तंज कसा कि ये हैं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जिन्हें इस समय कोरोना महामारी को बिहार में कैसे रोका जाए। उसके लिए वरिष्ठ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी के साथ बैठक करना चाहिए, लेकिन इनको कोई चिंता नही है ये वयस्त है वर्चुअल रैली करने में और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने में।

और पढ़ें
Next Story