Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फेसबुक से हुआ प्यार, फिर कर ली लव मैरिज, अब पत्नी को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हुआ पति

बिहार के बक्सर रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने अपनी अजब-गजब प्रेमी कहानी का खुलासा किया। यहां पर उसका पति महिला को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने बताया कि फेसबुक से प्यार होने के बाद हम दोनों प्रेम विवाह रचाया था।

husband escaped leaving wife at buxar railway station bihar Amazing story of love affair
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार (Bihar) के बक्सर रेलवे स्टेशन (Buxar Railway Station) पर जब एक महिला (Women) को उसका पति (husband) छोड़कर फरार हो गया तो उस बेसहरा महिला ने सभी को अपने प्रेम की अजब-गजब कहानी (Amazing story of love) सुनाई। महिला की जुबानी फेसबुक (Facebook) पर मैसेंजर में बातचीत पहले प्यार में बदली और फिर हम दोनों ने शादी (wedding) कर ली। शादी के बाद युवक ने अपनी पत्नी को कोरोना महामारी (Corona epidemic) के बढ़ते कहर के बहाने अपने घर लेकर चलने की बात कही। इस बीच वो पत्नी को रेलवे स्टेशन पर फरार हो गया। ये कहानी बेशक आपको अटपटी लगे, पर बक्सर में बुधवार को एक महिला ने अपनी दर्दएदास्तांन स्टेशन पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सुनाई। महिला की बात सुनकर रेलवे पुलिस एक्शन में आई और महिला के पति को तलाश करने के कार्य में जुट गई।

जानकारी के अनुसार बलिया के रहने वाले विवेक वर्मा ने कुछ दिन पूर्व कुशीनगर निवासी प्रगति नामक महिला से शादी की थी। इन दोनों के बीच ये विवाह लव मैरिज थी। दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। विवाह के पति महिला को लेकर पुणे चला गया। जहां पर कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण उसकी नौकरी छूट गई। जिसके बाद दोनों महाराष्ट्र के पुणे से अपने घर के लिए निकल पड़े।

महिला ने बताया कि फेसबुक पर चैट के वक्त उसको विवेक वर्मा नामक लड़के से प्यार हो गया। लॉकडाउन के दौरान दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद पति पत्नी को लेकर पुणे चला गया। जहां पर कुछ दिन रहने के बाद वो दोनों घर आ रहे थे। महिला यह भी आरोप लगाया कि पति उसके साथ पुणे में मारपीट भी किया करता था।

महिला की दर्दभरी बात सुनने के बाद बक्सर रेल पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने पीड़ित महिला से उसके ससुराल के बारे में पूछताछ की और महिला को उसकी ससुराल भिजवा दिया। यह बात सामने आई है कि पति नौकरी छूट जाने की वजह से परेशान था। इस बीच उसने घर आने का बहाना बनाया। इसी कड़ी में पति रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गया।

और पढ़ें
Next Story