Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Hindi Diwas: नीतीश कुमार ने की राज्यवासियों से अपने हरेक काम में हिन्दी का प्रयोग किये जाने की अपील

बिहार के सीएम नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी व डॉ मदन मोहन झा समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं ने हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। हिन्दी दिवस के अवसर पर नीतीश कुमार ने राज्य वासियों से अपने प्रत्येक कामकाज में हिन्दी का प्रयोग किये जाने की अपील की है।

hindi day nitish kumar appealed to the people of the state to use hindi in every work
X
सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने हिन्दी दिवस के अवसर पर कहा कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय पहचान व एकता की मजबूत कड़ी के रूप में विशेष भूमिका अदा करती है। उन्होंने कहा कि हमारे विशाल और बहुभाषी राष्ट्र के नागरिकों को एक मंच पर लाने में हिन्दी का संपर्क भाषा के रूप में विशेष महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार हिन्दी भाषा का प्रयोग करने वाला राज्य है। बिहार में 1950 से हिन्दी राजभाषा अधिनियम लागू है। उन्होंने कहा कि राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार का दृढ़ निश्चिय है कि शासन के सभी स्तरों पर हिन्दी भाषा का शतप्रतिशत प्रयोग किया जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि इस प्रयास के लिये सरकारी सेवक प्रोत्साहन पुरस्कार भी हरेक वर्ष प्रदान किया जाता है।

सीएम नीतीश कुमार ने हिन्दी की 71 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना की। साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने बिहार वासियों से अपने प्रत्येक कामकाज में अपनाये जाने की अपील की। साथ ही प्रदेश वासियों से प्रत्येक क्षेत्र में हिन्दी का प्रयोग सुनिश्चित किये जाने का आग्रह किया।



हिन्दी दिवस के अवसर पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट के माध्यम से देश, प्रदेश वासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। सुशील मोदी ने अपने संदेश में कहा कि समस्त देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने भी ट्वीट के माध्यम से देश, प्रदेश वासियों को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सभी को हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बिहार के जल संसाधन मंत्री एवं जदयू नेता संजय कुमार झा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को हिन्दी दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखे अपने संदेश में कहा कि समता-स्नेह-समन्वय का, संदेश बने जनभाषा हिंदी। बने विश्व की भाषा हिंदी, हम सब की अभिलाषा हिंदी। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



बिहार प्रदेश कमेटी के सदस्य ब्रजेश पाण्डेय ने भी ट्वीट के माधयम से देश एवं राजय वासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि हिन्दी भारत की विविधता को एकता के सूत्र में बांधने वाली अटूट कड़ी है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।




और पढ़ें
Next Story