Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बहू ने बाल रंगने के लिए रखा था हेयर डाई, अचानक आ गई सास, फिर हो गई ऐसी अनहोनी

बिहार के गोपालगंज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बहू ने बाल रंगने के लिए ग्लास में हेयर डाई रखा हुआ था। अचानक वहां पर उसकी बुजुर्ग सास पहुंच गई और पानी समझ कर पी गई। जिसके बाद ही सास का स्वास्थ्य बिगड़ गया।

gopalganj old women dies due to drinking hair dye kept in glass by her daughter in law in gopalganj bihar crime news
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) से सामने आए हादसे को जानकर हर कोई हैरान है। क्योंकि यहां पर एक छोटी सी लापरवाही की वजह से एक बुजुर्ग महिला की मौत (death of elderly woman) हो गई है। इससे पता चलता है कि छोटी सी घटना भी क्या रूप ले सकती है। आम जीवन में उपयोग की जाने वाली चीजें लापरवाही व जानकारी के अभाव में घातक हो सकती हैं। गोपालगंज के हादसे के बारे में जो भी सुन रहा है, वह सोचने पर मजबूर हो रहा है। वैसे ये हैरान कर देने वाला हादसा मांझा थाना के भैसहीं गांव से सामने आया है।

जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला की आंखों की रोशनी कम थी। जो पानी समझकर बाल को रंगने के लिए रखे गए हेयर डाई के घोल (hair dye solution) को पी गईं। जिसके तुरंत बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। महिला को इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उन्हें डॉक्टर बचा नहीं सके। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 60 वर्षीय मृतक महिला का नाम लालमति देवी बताया जा रहा है। वो मांझागढ़ के भैसही के रहने वाले स्वर्गीय रामनाथ साहनी की पत्नी थीं।

जानकारी के अनुसार लालमती देवी की बहू अपने बाल को डाई या रंगने के लिए बाजार से हेयर डाई लेकर आई थी। बहु ने हेयर डाई को पानी में घोलकर ग्लास में रखा था। इस बीच बहू रसोई में कार्य करने चली गई। इस दौरान अचानक सास लालमति देवी वहां पहुंची और पानी समझकर ग्लास में रखे बाल रंगने वाले केमिकल को पी गई। जिससे उसका स्वास्थ्य खराब होने लगा। परिवार के लोग बीमार महिला को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे। वहीं पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मामले की तफ्तीश में में जुट गई है पुलिस

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसरों ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। एसआई पंकज चौधरी ने बताया कि परिवार के लोगों के अनुसार लालमति देवी की आंखों का उजाला कम था व वो प्यास लगने पर गिलास में रखे बाल रंगने वाले जहरीले केमिकल को पी गई थीं। जिससे उनका स्वास्थ्य खराब हुआ और अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

और पढ़ें
Next Story