Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

पटना: कृषि बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक से मारपीट, पप्पू यादव बोले- जनता लेगी बदला

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को कृषि बिल के खिलाफ किये गये विरोध प्रदर्शन के दौरान जॉप के पूर्व विधायक रामचन्द्र यादव के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। विपक्षी मारपीट करने का आरोप भाजपा के लोगों पर लगा रहे हैं। जॉप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से हुई मारपीट का बदला बिहार की जनता लेगी। राजद ने भी मामले पर निंदा जाहिर की है।

former mla beaten up during protest against agricultural bill in patna
X
बिहार: कृषि बिल के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आई घटना की वायरल तस्वीर।

बिहार समेत देशभर में शुक्रवार को विभिन्न किसान संगठनों के द्वारा कृषि सुधार बिल के विरोध में शुक्रवार को भारत बंद करने का ऐलान किया गया था। पटना समेत पूरे बिहार में कृषि बिल के खिलाफ किये जा रहे विरोध प्रदर्शन में जॉप 'जन अधिकार पार्टी' के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बताया जा रहा है कि पटना में प्रदर्शन के दौरान जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक रामचंद्र यादव को कुछ लोगों द्वारा लाठी - डंडों से पुलिस के सामने पीटा गया। साथ ही जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव द्वारा पूर्व विधायक रामचंद्र यादव के साथ हुई मारपीट का आरोप भाजपा के लोगों पर लगाया जा रहा हैं। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना को लेकर पप्पू यादव ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि किसानों के लिए आंदोलन कर रहे हमारे माननीय पूर्व विधायक रामचंद्र यादव पर भाजपा के गुंडों के हमले का बिहार की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी नरेंद्र मोदी अपने आतंकियों का आतंकवाद देख लो। पप्पू यादव ने कहा कि आपकी बर्बादी की शुरुआत बिहार से हो गई।



राजद महिला नेता ने मामले को लेकर घेरे नीतीश कुमार

विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट पर राजद महिला नेता गायत्री देवी ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि बिहार में गुंडाराज का सरगना बीच सड़क पर अपने पालत गुंडों की गुंडागर्दी पर कुछ नहीं बोलेंगे। क्योंकि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के रामराज्य की यह संस्कार व पहचान है। यही रामराज्य का जीता जागता उदाहरण है।




और पढ़ें
Next Story