Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शौच करने गए 5 युवक बाढ़ के पानी में डूबे, तीन की मौत, एक लड़का गायब

बिहार के मोतिहारी में बाढ़ के चलते दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां शौच करने गए 5 युवक बाढ़ के पानी में डूब गए। जिनमें से तीन की मौत हो गई। पुलिस लापता एक युवक की तलाश कर रही है।

East Champaran five friends droned in flood water three boys dead one missing in motihari
X

प्रतीकात्मक तस्वीर

बिहार (Bihar) के मोतिहारी (motihari) में शनिवार को बाढ़ के पानी के चलते दर्दनाक दुर्घटना (Accident) हो गई। यहां पांच लड़के अचानक बाढ़ के पानी में डूब गए (drowned in flood water)। ये पांचों युवक आपस में दोस्त (friend) बताए गए हैं। जिनमें से तीन लड़कों की मौत (death of three boys) हो गई है। बताया जा रहा है कि मोतिहारी (Motihari) जिले के बंजरिया में शनिवार को एक पांच युवक शौच करने के लिए गए हुए थे। जो बाढ़ के पानी में डूब गए। इनमें से एक युवक किसी तरह सुरक्षित पानी से बाहर निकाल आया। वहीं तीन दोस्तों की मौत बाढ़ के पानी में डूब जाने की वजह से हो गई। मृत तीनों लड़कों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं पानी में डूबे एक अन्य लड़के की तलाश (search) की जा रही है। ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार की देर शाम तक लापता युवक की तलाश की।

यह हादसा पूर्वी चंपारण (East Champaran) के बंजरिया प्रखंड के गोखुला व बनकट गांव का है। ये पाचों मित्र दोनों गांवों के बीच आपस में मिले। ये सभी लड़के शौच करने के लिए अपने घरों से निकले थे। ये सभी साथ मिलकर बाढ़ के पानी के पास खेलने लगे। इस बीच ये पांचों दोस्त बाढ़ के गहरे पानी में डूब गए। एक लड़का किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहा व उसने पूरे हादसे के बारे में ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों को लड़के के डूब जाने की जब तक सूचना मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद गांव के लोगों ने पानी से तीनों शव को बाहर निकाला। पानी में एक लड़का अभी भी गायब बताया जा रहा है। मामले की जानकारी पर मौके पर बंजरिया सीओ दलबल के साथ पहुंचे। जिसके बाद पुलिस (Police) शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बिक्की कुमार के पिता अदालत महतों ने इस बाढ़ की आपदा के बीच सरकार से मदद की अपील की है। मृतक अनीश कुमार के पिता सोनालाल साह का कहना है कि बच्चे शौच करने के लिए गए हुए थे। जहां पर यह दर्दनाक दुर्घटना घट गई। मौके पर नरकटिया के राजद विधायक शमीम अहमद भी पहुंचे। जिन्होंने बाढ़ से निपटने को लेकर सरकारी कार्यों पर सवाल उठाए।

और पढ़ें
Next Story