Coronavirus: बिहार के मंत्री विनोद कुमार सिंह का निधन, गिरिराज सिंह व सुशील मोदी ने जताया दुख
Coronavirus: भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री विनोद सिंह कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। दिल्ली के मेदांता अस्तपताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद कुमार सिंह काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन से बिहार की सियासत में शोक की लहर छा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।

विनोद कुमार सिंह - फाइल फोटो
Coronavirus: भाजपा विधायक एवं बिहार सरकार में पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया है। विनोद सिंह ने सोमवार को दिल्ली के मेदांता अस्तपताल में अंतिम सांस ली। विनोद कुमार सिंह काफी दिनों से बीमार थे। इससे पहले भी बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई थी। उन्होंने भी दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार सिंह का काफी समय से पटना में इलाज चल रहा था। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये, उन्हें उपचार के लिये एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका 2 महीनों से उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि विनोद कुमार सिंह को पटना में ब्रेन हेमरेज होने पर रुबन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
कटिहार की प्राणपुर विधानसभा सीट से विनोद कुमार सिंह भाजपा के विधायक थे। विनोद कुमार सिह पर नीतीश कुमार कैबिनेट में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी थी। याद रहे कि विनोद कुमार सिंह को पहले कोरोना संक्रमण भी हुआ था। कोरोना ने बिहार भाजपा के दूसरे बड़े नेता को अपना शिकार बनाया है। इससे पहले भाजपा एमएलसी सुनील कुमार सिंह का निधन हो चुका है।
विनोद कुमार सिंह का निधन पीड़ादायक: गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संदेश में लिखा कि बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह कुशवाहा के निधन का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
बिहार सरकार के मंत्री श्री विनोद सिंह कुशवाहा जी के निधन का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 12, 2020
ॐ शांति । pic.twitter.com/0E1USsKmR0
सुशील मोदी ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा कि विनोद सिंह मंत्री बिहार सरकार की मृत्यु का समाचार सुन अत्यंत दुःख हुआ। कोरोना से दुबारा संक्रमित हुए और मेदांता दिल्ली में 2 माह से भर्ती थे। प्राणपुर ( कटिहार) से तीन बार विधायक रहे। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
बिनोद सिंह मंत्री बिहार सरकार की मृत्यु का समाचार सुन अत्यंत दुःख हुआ ।कोरोना से दुबारा संक्रमित हुए और मेदांता दिल्ली में २ माह से भरती थे।प्राणपुर ( कटिहार) से ३ बार विधायक रहे ।मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) October 12, 2020
अश्विनी चौबे ने भी ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी ट्वीट के माध्यम से विनोद कुमार के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अनने संदेश में लिखा कि बिहार सरकार के मंत्री भाजपा नेता सह प्राणपुर के विधायक विनोद कुमार सिंह के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, आत्मा को शांति प्रदान करें..भावभीनी श्रद्धांजलि।
बिहार सरकार के मंत्री भाजपा नेता सह प्राणपुर के विधायक विनोद कुमार सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) October 12, 2020
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें, आत्मा को शांति प्रदान करें..भावभीनी श्रद्धांजलि pic.twitter.com/yGDVjzViYI
विनोद सिंह का सियासी सफर
भाजपा नेता विनोद सिंह ने अपने सियासी सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। इन्होंने बंगलादेशी घुसपैठ विरोधी आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। विनोद कुमार सिंह पहली बार 1995 में भाजपा के टिकट पर प्राणपुर से चुनाव लड़ा था। पर विनोद कुमार सिंह को चुनाव हारना पड़ा था। बिहार में वर्ष 2000 में हुये विधानसभा के चुनावों में विनोद कुमार सिंह पहली बार विधयाक बने। 2005 व 2010 विधानसभा के चुनावों में भी उनको पराजय का झेलनी पड़ी थी। विनोद कुमार सिंह 2015 में प्राणपुर से एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुए। महागठबंधन से जदयू के अलग होने व भाजपा के साथ एनडीए सरकार बनने पर खनन व भूतत्व मंत्री बनाये गए। विनोद कुमार सिंह को मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया। जानकारी के अनुवार विनोद कुमार सिंह मूलरूप से मनसाही प्रखण्ड के बड़ी बथना गांव के रहने वाले थे।
बिहान सरकार में मंत्री एवं भाजपा विधायक विनोद कुमार सिंह के निधन से बिहार की सियासत में शोक की लहर छा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जाहिर किया है।