Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Bihar Assembly Elections 2020: पीएम-सीएम पर गोहिल ने कसा तंज, बोले- बिहार की जनता कुशासन से चाहता है छुटकारा

Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। साथ ही गोहिल ने इन्हें अवसरवादी बताते हुये कहा कि बिहार की जनता अब भाजपा व जदयू के कुशासन से छुटकारा चाहती है।

congress leader shakti singh gohil has taunted pm narendra modi and cm nitish kumar
X
कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंज।

बिहार में विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों के एक - दूसरे पर सियासी हमले भी तेज हो गये हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल सत्ताधारी पार्टियों भाजपा और जदयू पर कारारे हमले बोलते हुये नजर आये हैं। शक्ति सिंह गोहिल ने 2015 के विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार द्वारा एक - दूसरे के खिलाफ की गई तीखी टिप्णियों की याद दिलवाकर दोनों दिग्गज नेताओं पर तंज कसा है।

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जदयू की व्याखा की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने जदयू का मतलब जेडीयू बताया था व कहा था कि जेडीयू का मतलब 'जनता का दमन' एवं उत्पीड़न होता है। वहीं इसके पलटवार में नीतीश कुमार ने भी भजपा की व्याखा की थी। नीतीश कुमार ने भाजपा को 'बड़का झूटा पार्टी' बताया था। साथ नीतीश कुमार ने यह भी कहा था कि मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने इन्हें अवसरवादी बताते हुये कहा कि जब भी ये दोनों साथ-साथ आये हैं। क्योंकि इन्हें सत्ता में बैठना था। पावर के अलावा और कोई अन्य समीकरण नहीं था।

वहीं कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार की जनता इनके कुशासन से तंग है। साथ ही अब भाजपा और जदयू के कुशासन से अब बिहार की जनता छुटकारा पाना चाहती है। इसकी जानकारी बिहार युवा कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से ट्वीट कर दी गई है। साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।



बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने भी ट्वीट कर नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर हमला बोला है। गुंजन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार व सुशील मोदी को अपने कार्यों पर इतना ही भरोसा है तो वे खुद विधानसभा चुनाव लड़कर देख लें। गुंजन ने कहा कि दोनों को किसने रोका है? यह बिहार युवा कांग्रेस की आप दोनों को खुली चुनौती है। साथ ही गुंजन पटेल ने दावा किया कि बिहार के युवा, किसान, मजदूर, शिक्षक, गरीब एवं आम जनता इस बार चुनावों में इनकी सारी 'ठसक' निकाल देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हिम्मत हो तो ये दोनों चुनाव लड़कर दिखायें।




और पढ़ें
Next Story