Bihar Election 2020: कांग्रेस बोली - बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों को दिया चुनावी लॉलीपाॅप
बिहार में कांग्रेस ने नियोजित शिक्षकों को विधानसभा चुनाव से पहले लॉलीपॉप दिये जाने का आरोप लगाया है। साथ ही बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार सिर्फ यह याद रखे कि 'शिक्षक कभी साधारण नहीं होता। विनाश व विकास दोनों उसके हाथ में होते हैं।'

बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने शुक्रवार को ट्वीट करके बिहार की नीतीश कुमार सरकार को नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर घेरा है। मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार सरकार ने वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान की राशि के मामले को करीब आठ वर्षों से लटकाकर रखा है। उन्होंने कहा कि बार बार शिक्षकों की अन्य मांगो पर विचार करने का भरोसा दिये जाने के बावजूद बिहार सरकार की बेरुख़ी उनके तरफ बढ़ती ही जा रही है।
दूसरी ओर मदन मोहन झा ने सरकार पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नियोजित शिक्षको को चुनावी लॉलीपॉप दिये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों को चुनावी लॉलीपॉप देकर बिहार सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि लेकिन सत्य सब के सामने है। मदन मोहन झा ने बिहार सरकार को आचार्य चाणक्य के शब्दों को याद कराते हुये आगाह किया है। साथ ही कहा कि 'शिक्षक कभी साधारण नहीं होता है। विनाश और विकास दोनों शिक्षक के ही हाथ में होते हैं।' बस यही आर्च चाणक्य के शब्दों को याद रखे बिहार सरकार।
जेईई-नीट परीक्षा को टलवाने की उठाई मांग
मदन मोहन झा ने अन्य ट्वीट के माध्यम से जेईई-नीट परीक्षा को टलवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'जान है तो जहान है' यह शब्द आपके ही थे। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि फिर किस लिए आपकी सरकार छात्रों की जान से खेलने पर आमादा है।
झा ने अहमद पटेल को दी जन्मदिन की बधाई
मदन मोहन झा ने एक और ट्वीट के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहम पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, राज्य सभा सांसद और हम सभी के अभिभावक अहम पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। वहीं उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।