बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के लिए अपने 46 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी इस बार बिहार में 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अबतक अपने 75 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की ओर से जारी की इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार बिहार में 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने पहले और दूसरे चरण को मिलाकर अबतक अपने 75 उम्मीदवारों के नाम ऐलान किया है। भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट अपने तीन विधायकों को टिकट नहीं दिया है। भाजपा ने अपने प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद को मनेर से टिकट दिया है।
बता दें कि बिहार चुनाव के पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होने हैं। शुक्रवार से इन सीटों के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है. दूसरे चरण की सीटों के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी।
भाजपा ने आज ही जारी की अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने चुनाव में अपने 30 वरिष्ठ नेताओं को प्रचार में उतारने की योजना बनाई है। बीजेपी की इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और बिहार के बड़े भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में सबसे ऊपर पीएम मोदी का नाम है।