Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Bihar Assembly Elections 2020: नंद किशोर यादव ने पटना साहिब विस क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने आज पटना सिटी के अरोड़ा हाउस में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आने का दावा किया।

bjp leader nand kishore yadav addressed party workers of patna sahib assembly constituency
X
पटना में भाजपा नेता नंद किशोर यादव पार्टी के कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुये।

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे करीब आ रही है। वैसे ही सियासी हलचल तेज होती जा रही है और सूबे की राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। आपको बता दें बिहार में पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होना है। इस कड़ी में गुरुवार को बिहार भाजपा की ओर से पटना सिटी के अरोड़ा हाउस में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी, सह-प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश के कार्यसमिति सदस्यों उपस्थित रहे। जहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान नंद किशोर यादव ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आने वाली है। याद रहे पटना साहिब विधानसभा सीट के वर्तमान विधायक नंद किशोर यादव ही हैं। इससे पहले भी वे अपने गृह क्षेत्र पूर्वी पटना विधानसभा सीट से लगातार 6 बार विधानसभा के लिये निर्वाचित हो चुके हैं।



भाजपा नेता ने सुप्रसिद्ध लोक गायिका कोकिला शारदा सिन्हा को दी जन्मदिन की शुभकामनायें

भाजपा नेता नंद किशोर यादव ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से सुप्रसिद्ध लोक गायिका कोकिला शारदा सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनायें दी। नंद किशोर यादव ने अपने संदेश में लिखा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और प्रसन्नचित रहें, ईश्वर आपको लंबी आयु प्रदान करें।




और पढ़ें
Next Story