बिहार: तेजस्वी यादव ने तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ निकाला मार्च
बिहार के पटना में राष्ट्रीय दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रोटेस्ट मार्च निकाला है।

देश में बढ़ती तेल की कीमतों को लेकर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसी बीच बिहार के पटना में राष्ट्रीय दल पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रोटेस्ट मार्च निकाला है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तेल के दामों में बढ़ोतरी पर होगा। साइकिल से पटना की सड़कों पर विरोध हुआ। डाकबंगला चौराहा तक साइकिल से पहुँचे। विरोध प्रदर्शन के बाद कई आरजेडी नेता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे।
वहीं दूसरी तरफ भोपाल में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। भोपाल में रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल रैली निकालने का ऐलान किया। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेसी नेता पहुंचे। बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कांग्रेसियों के काफिले को रोक लिया।
इसके बाद पुलिस ने दिग्विजय समेत 150 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन करने पर हिरासत में ले लिया। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने और कलेक्टर का आदेश न मानने का आरोप लगा है।
बीते 19 दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं दाम
जानकारी के लिए बता दें कि बीते 19 दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इतिहास में पहली बार है कि जब डीजल की कीमतें पेट्रोल से ऊपर चली गई।18 दिनों में पेट्रोल की कीमत में 8.50 रुपये और डीजल की कीमत में 10.48 रुपये की बढ़ोतरी हुई।